UP News: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 15 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) के नाम शामिल हैं। यह तबादला शासन के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय द्वारा किया गया।
इन जिलों में हुए एसपी बदले
आदेश के तहत सुल्तानपुर, अमरोहा, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, कन्नौज, मिर्जापुर, भदोही और बस्ती के एसपी को बदला गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है।
तबादले की पूरी सूची
- सुल्तानपुर के एसपी सोमेन वर्मा को मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है।
- अमरोहा के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है।
- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस उपायुक्त संकल्प शर्मा को लखीमपुर खीरी का एसपी नियुक्त किया गया है।
- लखीमपुर खीरी के एसपी गणेश साहा को मैनपुरी का एसपी बनाया गया है।
- मिर्जापुर के एसपी अभिनन्दन को बस्ती का एसपी नियुक्त किया गया है।
- मैनपुरी के एसपी विनोद कुमार को कन्नौज का एसपी बनाया गया है।
- भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन को कानपुर में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया है।
- बस्ती के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है।
- कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद को अमरोहा का एसपी बनाया गया है।
- सहारनपुर के एएसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को भदोही का एसपी बनाया गया है।
- मुजफ्फरनगर के एएसपी व्योम बिंदल को सहारनपुर में प्रभारी एसपी सिटी बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण बदलाव
- डीजी अभियोजन दीपेश जुनेजा को सीबीसीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
- गृह सचिव डॉ. संजीव गुप्ता का डीजीपी मुख्यालय भेजने का आदेश निरस्त किया गया है।
- डीजीपी के जीएसओ एन. रविन्दर का एडीजी एसीओ के टद पर तबादला निरस्त किया गया है।
- आईजी मुख्यालय नचिकेता झा को आईजी स्थापना बनाया गया है।
- आईजी स्थापना शलभ माथुर को आईजी कार्मिक नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य
इस फेरबदल का उद्देश्य प्रदेश के पुलिस तंत्र को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
- Meerut News : ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को घरौनियों का किया वितरण
- 2025 के लिए भारतीय लड़कों के सबसे प्यारे और अनोखे Names की सूची – जानिए क्या है आपके बेटे के लिए बेस्ट नाम!
- 2025 में बच्चों के लिए सबसे अनोखे और ट्रेंडिंग नाम – जानिए खास नामों की पूरी लिस्ट! Unique baby names
- Pin Codes of Delhi | दिल्ली के सभी पिन कोड | Zip codes
- All India Pincode Chart : भारत के प्रमुख शहरों के पिन कोड
सबसे तेज़ और विश्वसनीय ख़बरें सिर्फ वेस्ट यूपी न्यूज़ पर! अब पाएं बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, सियासत और वेस्ट यूपी से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले। हमारे साथ जुड़ें Facebook और Twitter (X) पर भी। #WestUPNews #HindiNews